महिला अधिवक्ताओं को किया कार्यकारिणी में शामिल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय अभिभाषक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार व राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कठातला ने बताया कि अध्यक्ष सूरजमल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संतोष सोनी एडवोकेट को संघ का प्रवक्ता, एडवोकेट विमल गोदारा को खेल मंत्री, बसंती खेतान को अभिभाषक संघ का सांस्कृतिक सचिव, मधु चोबदार को सह कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति सर्वसम्मति से दी गई।