निःशुल्क नैत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा आगामी 19 अप्रैल को स्व. प्रतापसिंह सिंघी की स्मृति में उनकी धर्म पत्नी कमला देवी सिंघी के सौजन्य से निःशुल्क नैत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जायेगा। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा तथा ऑपरेशन लायक रोगियों का चयन किया जाएगा। चयनित नेत्र रोगियों के निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा डॉ मोहन जैन आई हॉस्पिटल सुजानगढ़ में किए जाएंगे। रविवार को द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार में शिविर के पोस्टर, पैंपलेट व प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ एस के छाबड़ा, एडवोकेट निरंजन सोनी, डॉ एस एन बजाज, हेमराज नाहटा, क्लब प्रतिनिधि दानमल शर्मा, मुन्नालाल प्रजापत, निर्मल बोकडिया, हाजी मोहम्मद, गिरधर शर्मा, योगेंद्र भोजक, कुणाल सोनी उपस्थित रहे।

You might also like