स्कूल में विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से कानूनी अधिकार मित्र रामप्रसाद शर्मा ने पी.सी.बी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित किया। शर्मा ने साइबर ठगी के विषय में जागरूक किया और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बाल विवाह रोकथाम को लेकर अपील की। कार्यक्रम में साइबर ठगी, महिला समानता, बाल विवाह की रोकथाम व अनेक प्रकार की कानूनी जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने मोबाइल व इंटरनेट के सदुपयोग या दुरुपयोग पर अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की। उप प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को कोई भी निजी जानकारी शेयर नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में 200 विद्यार्थियों व विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। स्टाफ सचिव इकबाल खान ने आभार व्यक्त किया। संचालन एकता मीणा नेे किया।