अस्पताल में किया बेबी किट का वितरण

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल केंद्र के द्वारा फतेहपुरिया मातृ शिशु कल्याण हॉस्पिटल में बेबी किट का वितरण किया गया। तोदी गार्डन में एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष वीर पवन तोदी ने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में वीर निरंजन सोनी एडवोकेट, वीर विजय खेतान, वीर कपिल देव माटा, वीर भंवरलाल शर्मा, वीर कमल गोयतान एडवोकेट, नोरतन मल शर्मा, मंगलाराम हाकला आदि सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद फतेहपुरिया हॉस्पिटल में 50 बेबी किट का वितरण किया गया। संचालन कपिल देव माटा ने किया।

You might also like