एकादशी पर गोशाला में गौसेवा, गौभक्तों ने चारा-गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद
निसं
बुगाला (नवयत्न)। वरुधिनी एकादशी के मौके पर बुगाला गोशाला में श्रद्धालुओं ने गौसेवा कर पुण्य अर्जित किया।गोशाला अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया व विजयपाल सिंह ने बताया कि सुबह से ही गोशाला में ग्रामीणों व गौभक्तों का तांता लगा रहा, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा,केले, गुड़ खिलाकर सेवा की। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि एकादशी का दिन सेवा व भक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है और गौसेवा से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कई परिवार अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचे और उन्हें भी गौसेवा के महत्व के बारे में बताया। गोशाला प्रबंधन ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अवसरों पर मिलने वाला सहयोग गौवंश के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से गोशाला से जुड़कर नियमित रूप से सेवा करने की अपील के साथ खुशहाली की कामना की।इस मौके पर नन्दकिशोर स्वामी,अनिल स्वामी, अभिषेक शर्मा,शारदा,सपना,सुनीता, हिमांशी,रंजना, सरोज,शांति स्वामी आदि उपस्थित रहीं।