मेहरोली में पेयजल संकट, गामीणो ने किया विरोध प्रदर्शन

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। मेहरोली ग्राम के कई वार्डों में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाया। मोके पर जलदाय विभाग के जेईएन ग्रामीण अंकूर भी मौके पर पहुंचे तथा लोगो से समझाईस की। मेहरोली में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। यहा पर एक दिन छोड कर एक दिन पेयजल आपूर्ति जलदाय विभाग की ओर से की जा रही है।

ग्रामीणो का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति से कई वाडों में गभीर संकट बना हुआ है। इनमें वार्ड 2,3,4,5 सहित अनेक वार्डों में सकट गहरा गया है। अंबेडकर सेवा समिति अध्यक्ष मनोहर फोजी, लक्ष्मण खटीक, बनवारी लाल मुण्डोतिया, लाल चन्द्र मौर्या, रामनारायण खटीक घनष्याम खटीक हीरा देवी लीला देवी गीता देवी, सजना देवी आदि ने बताया कि उन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति नही मिल रही।

यू तो गाव में आधे घंटे से अधिक पानी आता है लेकिन उन्हें कम प्रेशर में दस से पन्द्रह मिनट ही पेयजल मिल पा रहा है इससे उनके मटके व पानी की टकी ही नहीं भर पा रही। इससे लोगों को महंगे दामों पर टेंकर मगवाने पड रहे है। इस संबंध में अनेक बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है। विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अकूर व रींगस पुलिस थाने के एसआई दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा लोगों से समझाईस की।

जेडएन अंकुर ने बताया कि कल वार्डों में घूम पर प्रेशर बैंक किया जायेगा। वाडों में परेशानी किस वजह से आ रही है इसको मौके पर ही चैक कर समाधान किया जायेगा। लोगों ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियता को यूडीएच मंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। इस दौरान अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like