श्रमिकों की घर वापसी में करेंगे सहयोग-प्रधान

ताराचंद सैनी बने कंट्रोल रूम प्रभारी

झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)8 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंसा पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रवासी श्रमिकों की आने-जाने वाली समस्या समाधान के लिए ताराचंद पूर्व उप-प्रधान को झुंझुनूं जिले का कंट्रोलर बनाया है। सैनी कोविड-19 जैसी महामारी में जिला आपदा प्रबंधन समिति का काम भी देख रहे हैं। जिसमें राज्य के बाहर से प्रवासियों व श्रमिकों को वापस घर बुलाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। नियुक्ति के बाद सैनी ने मीडिया को बताया कि जिले के हजारों श्रमिक देश-विदेश में काम करते हैं। यहां के उद्योगपति भी विभिन्न राज्यों में रह रहे हैं। कोविड-19 में ये लोग वापस लौट रहे हैं। उन सभी की राज्य सरकार व कांग्रेस कार्यकर्ता घर वापसी में भरपूर मदद करेंगे। सैनी की नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का आभार जताया व ताराचंद सैनी पूर्व उप-प्रधान को बधाई दी।

You might also like