कुलियों को वितरीत किए राशन सामग्री पैकेट
जयपुर,(बी एल)8 मई। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से शुक्रवार को जयपुर जंक्शन परिसर में कुलियों की सहायता के लिये राशन सामग्री पैकेट का वितरण किया गया। राशन सामग्री पैकेट के वितरण के समय महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा यशा प्रकाश, सचिव शिखा गोयल, संयुक्त सचिव पारुल त्यागी एवम् मण्डल रेल प्रबंधक जयपुर मंजूषा जैन सहित सदस्यगण उपस्थित रही। महिला कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा उपस्थित कुलियों को वर्तमान विषम परिस्थितियो में धैर्य बनाए रखने और संक्रमण से बचने के बारे में समझाया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से बनाए गए मास्क का भी सभी उपस्थित लोगों को वितरण भी किया गया।