बाबा साहब की 135वीं जयंती का हुआ कार्यक्रम
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम काला रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता वंशीधर ने की , कार्यक्रम में सीकर एसीबी के एएसपी विजय जिलोवा, एसडीएम सुनील चौहान, पूर्व वित्त शासन सचिव इंद्राज मेघवाल, पीडब्ल्यूडी एक्शन प्रणव राय रहे मौजूद।
अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का किया आवाहन।
खेतड़ी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सामने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम काला रहे, जबकि अध्यक्षता वंशीधर ने की। इस मौके पर सीकर एसीबी के एएसपी विजय जिलोवा, एसडीएम सुनील चौहान, पूर्व वित्त शासन सचिव इंद्राज मेघवाल एवं पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रणव राय भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।