धुमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

 

 निसं 

खेतड़ी नगर ( नवयत्न) | केसीसी के प्रशासन भवन परिसर में मंगलवार को ड़ॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धुमधाम से मनाई। इस दौरान डिजीटल एलईडी का भी उदघाटन किया। समारोह के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस शिवदर्शी, महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, एस गुहा, मनीष गवई, सजूसी सेम, मयूख चटर्जी, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, केटीएसएस महामंत्री बिड़दराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी मौजूद थे। अतिथियों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अपिर्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीड़ी गुप्ता ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। विपिन शर्मा एवं मुन्नालाल जैदिया ने डा. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अतिथियों ने डिजीटल एलईडी का विधिवत रूप से उदघाटन किया। इसी प्रकार केसीसी के अंबेडकर पार्क में भी डा. भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजी दी। इस अवसर पर वीबी गुप्ता, विपिन शर्मा, डा. गोपाल राठी, विनय त्यागी, देवेंद्र वर्मा, राजा आशिष, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती देवी, आदि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजली दी।

You might also like