हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. अम्बेडकर जयंती

 

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न ) | भाजपा मंडल रींगस के तत्वावधान मंगलवार को दशहरा मैदान के पास स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पूरी श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबासाहेब के स्मारक पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

 

कार्यक्रम के दौरान आसमान “बाबासाहेब अमर रहें” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। संध्या के समय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मिलकर मोमबत्ती एवं दीप प्रज्वलित किए l भाजपा नेता विष्णु चुलेट ने कहा, संविधान के माध्यम से बाबासाहेब ने देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया। उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। मंडल प्रभारी रामकिशन सैनी व पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भातरा ने बताया कि, बाबासाहेब के विचारों एवमं उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। भाजपा संगठन उनके इसी अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है।बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिराज तंवर ने अपने विचार रखते हुए कहा, कानून और न्याय के क्षेत्र में डॉ. अम्बेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने न्याय प्रणाली को हर नागरिक की पहुँच में लाने का जो महान कार्य किया, उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

मंडल महामंत्री रोशन सितमका ने बताया कि इस प्रेरणादायक और भव्य कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मन की बात प्रभारी निर्मल सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता मूल चंद जांगिड़, दिनेश भातरा, दीपक बाज़िया, विष्णु चुलेट, अरुण बावड़िका, संगीता कंवर, अभिषेक शेखावत, महेंद्र बलौदा, श्रवण वर्मा, रेवत सिंह तंवर और मनोज भातरा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

You might also like