अरविन्द डीडवानिया श्याम मंदिर के ट्रस्टी बने

निसं
डूण्डलोद (नवयत्न)। नवलगढ़ निवासी नासिक प्रवासी समाजसेवी डॉ. अरविन्द कुमार डीडवानिया पुत्र सेवानिवृत शिक्षक बासुदेव डीडवानिया यहां के श्याम मंदिर के ट्रस्टी बने है। उन्होनें मंदिर कोष में एक लाख इक्यावन हजार रूपयें का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. के डी यादव, अध्यक्ष सुभाषचन्द्र भूत, उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र यादव, संयुक्त सचिव मनोज सदाफल एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मुकेश पारीक ने ट्रस्टी बनने पर डॉ. डीडवानिया का आभार प्रकट किया। डॉ. के डी यादव ने विश्वास प्रकट किया है कि मंदिर में सुविधाओं के विस्तार एवं अन्य निर्माण कार्य में डॉ. अरविन्द कुमार डीडवानिया का सहयोग मिलता रहेगा।

You might also like