विधायक ने दैनिक मजदूरी करने वाले सैलून कर्मियों को आर्थिक राहत पहुंचाने की अनुशंसा की

सरदारशहर, 8 मई। विधायक पं भंवरलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र प्रेषित कर दैनिक मजदूरी करने वाले सैलून कर्मियों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की अनुशंसा की है। उन्होने पत्र में लिखा है कि सरकार ने कोरोना रूपी महामारी के चलते लोकडाउन में दैनिक मजदूरी करने वालों के लिए अपने परिवार का खर्च चलाने वालों को काफी राहत पहुंचायी है लेकिन सैलून कर्मियों को कोई सहायता नहीं मिलने के कारण इनको अपने घर का खर्च चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ऐसे सैलून कर्मी मजदूरों को आर्थिक सहयोग प्रदान कराया जाए जिससे वे अपना परिवार का भरण पोषण कर सके। क्योंकि लोकडाउन के दौरान ये मजदूरी करने से वंचित हो रहे हैं और इनके घरों की आर्थिक हालत माली हो रही है। विधायक को सैलून कर्मियों के संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर सहायता की मांग की थी। विधायक को ज्ञापन देने वालों में धनराज भाटी, माणकचंद भाटी, उमाशंकर बशीर, पींटू नाई, मनोज नाई, संजय टोकसिया, तेजकरण चौहान, अशोक भणभेरू, शान्तीलाल खीची आदि थे।

You might also like