लेब टेक्नीशियनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय लेब दिवस
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। जैकारिस जैनशन के जन्मदिवस को अंतर्राष्ट्रीय लेब दिवस के रूप में मनाया गया। राजकीय बगड़िया उपजिला चिकित्सालय व एमसीएच विंग में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जैकारिस जैनशन को याद करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में लेब टेक्नीशियन संवर्ग के अशोक सोनी, सुरेश सेन, अमित शर्मा, सुमित पंवार, योगेश जांगिड़, रामदयाल सोलेरा, वासुदेव शर्मा, सुनील सैन, पूजा सैन, जया चौधरी, नवरत्न, राशिद, अविनाश, खुशी, धनेश, चंद्रप्रकाश, इरफान शेख, यशोदा आदि कर्मचारी मौजूद रहे। अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चूरू जिलाध्यक्ष राजेश गौड़़, अशोक सोनी, सुरेश सेन आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।