पेंशनर समाज उपशाखा की मासिक बैठक सम्पन्न
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। बुधवार को राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा-तारानगर (चूरू) की मासिक बैठक पालाराम जिंदल की अध्यक्षता में सेडूराम बाकोलिया गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। प्रकाशचंद्र की धर्मपत्नी शंकुतला देवी, मल्लूराम भाकर, उदाराम शर्मा की माताजी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जन्मदिन वाले पेंशनर्स का जन्मदिन मोमेंटो, माल्यार्पण कर एवं राजकुमार प्रजापत व ओमप्रकाश शर्मा के आर्थिक सहयोग से मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैठक में आरजीएचएस व 8वें वेतनमान से सम्बंधित विरोधाभासी मुद्दों के सम्बंध में आवश्यक चर्चा की गई। 27 अप्रैल को संभाग स्तर पर समस्या समाधान हेतु आयोजित होने वाली पेंशन अदालत के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मातुसिंह राठौड़ द्वारा निर्मित फोल्डर”राणा गोगदेव चौहान ददरेवा” मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विमोचन किया गया। बबलेश शर्मा द्वारा इसे महत्वपूर्ण कृति बताया और पेंशनर्स को अपने आप को तरोताजा रहते हुए अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर मातुसिंह राठौड़, पृथ्वीराज बेनीवाल, सुलतानसिंह पूनियां, जयसिंह कस्वां, विनोद कुमार शर्मा द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। बैठक में अमीलाल धायल, नंदलाल रेगर,सेडूराम, रमेश कुमार शर्मा, किस्तूर चंद मोठसरा, परसाराम शर्मा, भंवरलाल पूनियां, कन्हैयालाल चायल, महावीर राम, जयप्रकाश स्वामी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपशाखा सचिव रामस्वरूप सहारण द्वारा किया गया।