विशाल भजन संध्या कल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। निकटवर्ती छापर कस्बे में 17 अप्रेल को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। राजस्थान कॉलेज जयपुर के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवप्रसाद जाट ने बताया कि भजन संध्या में झारिया धाम चूरू के संत आकाशनाथ महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्व. रमेश कुमार रूहील की स्मृति में छापर के वार्ड नंबर 1 में यह आयोजन होगा।