दुर्घटना मे वन विभाग कर्मचारी की मृत्यु

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। गत रात्रि को करीब 8 बजे ताल छापर कृष्ण मृग अभ्यारण्य में स्थित तालाब के पास खडी गाड़ी ढलान होने के कारण पीछे खिसकने से उसके टायर के नीचे आकर केटल गार्ड सोहनराम (59) पुत्र मालाराम जाट, निवासी भोमपुरा, साण्डवा गंभीर घायल हो गए। जिनको साथी कर्मचारी सुजानगढ़ अस्पताल लेकर आये, जहाँ टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, मनोज प्रजापत आदि ने इमरजेंसी मे भर्ती कराया। जहाँ डॉ रामरतन बिस्सू ने सोहनराम को मृत घोषित कर दिया। छापर पुलिस को सूचना दी गयी तथा श्याम स्वर्णकार की सहायता से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह छापर थानाधिकारी इन्द्रलाल शर्मा ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के अलावा वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। छापर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

You might also like