भाजपा युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने किया रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अंबेडकर समाज सेवा समिति एवं शोध संस्थान की ओर से भीमराव अंबेडकर जयंती पर ढाणी कुम्हारान गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में अनेक युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। भाजपा युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ व भाजपा जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक विकास अधिकारी राजेन्द्र जोइया, पूर्व बीडीसी राजेन्द्र जोइया, नगर अध्यक्ष अनूप खण्डेलवाल, मदन गुरी, छिनाराम जोइया, हेतराम किरोड़ीवाल, सुनील जोइया, बजरंग दर्जी, रामचन्द्र प्रजापत, ओमप्रकाश दर्जी, चुन्नीलाल किरोड़ीवाल, विनोद जोइया, मुकेश शर्मा आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे।