बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ी

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रेलिंग पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह गांधी नगर मोड़ पर हुई। तेज गति से आ रही कार अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गई। घटना के समय सड़क पर यातायात का दबाव कम होने के कारण अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की सहायता से वाहन को रेलिंग से नीचे उतरवाया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हुई है।

You might also like