वेद मंत्रों के बीच हुआ यज्ञ, डॉ. पूनम सिंघल का जन्मदिन बना खास

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । शनिवार को गांधी चौक में संचालित महिला योग क्लास में योग शिक्षिका डॉ पूनम सिंघल के जन्मदिन के अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ मुख्य यजमान पवन सिंघल एवं डॉ पूनम सिंघल ने औषधि युक्त सामग्री के साथ यज्ञ वेदी में आहुति देकर विश्व मंगल एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यज्ञ का संचालन पवन कुमार, राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति राजस्थान के कर कमलों से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने शुभकरण चौधरी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।

You might also like