राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देने से नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का घंटाघर चौक पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा पूरे देश में उजागर हो गया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी मुर्दाबाद, महिला शक्ति के सम्मान में भाजपा मैदान में आदि नारे लगाए। विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को शक्ति मानकर उनके सशक्तिकरण का सपना देख रहे हैं, वहीं विपक्ष की संकीर्ण सोच ने उनकी प्रगति की राह में दीवार खड़ी कर दी। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच ने कहा कि इतिहास गवाह है कि एक द्रौपदी का अपमान और अधिकार छीनने वालों का पूरा वंश समाप्त हुआ था, आज करोड़ों महिलाओं का अपमान और अधिकार छीनकर हंसने वाले हर दुःशासन का समूल विनाश तय है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, विस्तारक महावीर सेन, मंडल महामंत्री गौरव इंदौरिया, प्रकाश भार्गव, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल काछवाल, पार्षद तनसुख प्रजापत, पंकज घासोलिया, दीनदयाल पारीक, रेंवतमल पंवार, शर्मिला सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, रिछपाल बिजारणिया, खुशीराम चांदरा, विजय चौहान, शोभांग कंवर, यशोदा माटोलिया, गायत्री प्रजापत, कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष अमरचंद सेन, सुमन सामरिया, मंत्री यशोदा प्रजापत, देवेंद्र भाटी, प्रियांशु लड़ा, मुरारी खंडेलवाल, संतोष बेडिया, महेश जोशी, रूपाराम गुलेरिया, प्रेम स्वामी, कमल दाधीच, युवा मोर्चा संयोजक हिमांशु भाटी, नरेंद्र गुर्जर, रेखा सोनी, भंवरलाल बिजारणियां, गंगाधर लाखन, नरेंद्र भाटी, कैलाश अग्रवाल, श्रवण सिंह राठौड़, जगदीश नाथ, विकास सोनी, ओमप्रकाश बोहरा, कृष्णकांत प्रजापत, राजकुमार पारीक, सुरेश शर्मा, रमेश मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।