निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आज
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा रविवार को स्व. प्रतापसिंह सिंघी की स्मृति में उनकी धर्म पत्नी कमला देवी सिंघी के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जायेगा। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा रोगियों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा तथा ऑपरेशन लायक रोगियों का चयन किया जाएगा। चयनित रोगियों के निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा डॉ मोहन जैन आई हॉस्पिटल सुजानगढ़ मे करवाए जाएंगे। द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार सुजानगढ़ में आयोजित होने वाला उक्त शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेगा।
–