पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु डॉ. राकेश गोदारा ने किया दवा वितरण
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)9 मई। पुलिस थाना कोतवाली में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शनिवार को पुलिस थाना कोतवाली में थानाधिकारी गोपाल सिंह ढ़ाका व एच. एम. अम्मीलाल मील को डॉ. राकेश गोदारा की ओर से आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया।
इस मौके पर डॉ. राकेश गोदारा ने बताया कि वर्तमान में पुलिसकर्मी बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं तथा पुलिसकर्मी ही वर्तमान में आमजन के सबसे अधिक संपर्क में आ रहे हैं जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. राकेश गोदारा ने बताया कि इस बात को ही ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक दवा देने का निश्चय किया एवं पुलिसकर्मियों को आयुर्वेदिक दवा दी एवं दवा को लेने का तरीका बताया जिससे की पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।
डॉ. गोदारा ने बताया कि वे इससे पूर्व भी काफी संस्थाओं को नि:शुल्क दवा का वितरण कर चुके हैं तथा कोरोना वायरस के प्रकोप तक नि:शुल्क दवा का वितरण करते रहेंगें। इस अवसर पर कोतवाल गोपाल सिंह ढ़ाका, एच.एम. अम्मीलाल मील तथा थाना कोतवाली के स्टाफ ने डॉ. राकेश गोदारा को इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।