सुनील भाऊवाला बने जिला टेनिसबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिला टेनिसबॉल क्रिकेट संघ चूरू के चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी असलम खान, ओलंपिक संघ के ठाकुरमल शर्मा, राज्य संघ के आरीफ तथा क्रीड़ा परिषद के राहुल पीपलवा की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव में आगामी चार वर्षों के लिए जिला टेनिसबॉल क्रिकेट संघ चूरू की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर सुनील भाऊवाला को निर्विरोध चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत, लाभचंद एवं मनोज राजपुरोहित को निर्विरोध चुना गया। इसी प्रकार सचिव पद पर आरीफ मोहम्मद, कोषाध्यक्ष पद पर राजूराम खैरिया, सह सचिव पद पर अनिशा एवं अब्दुल रज्जाक तथा सदस्य के रूप में परमेश्वर लाल, जमना एवं सतीश वर्मा को निर्विरोध चयनित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सचिव गोविंद स्वामी, अशोक जोशी, इकबाल खान, प्रियंका सहित अन्य उपस्थितजनों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के विकास तथा जिले में टेनिसबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।

You might also like