गोशाला का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

निसं
बुगाला (नवयत्न) । बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला, जाखल में नवलगढ़ तहसीलदार सीताराम निरीक्षण के लिए आए।उनके साथ डॉ. सतीश कुमार (उप निदेशक एवं बीवीएचओ, मण्डावा) व डॉ. अनूपम बूरी ने गौशाला का अवलोकन किया। इस दौरान गौमाताओं के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त हरा एवं सूखा चारा, नियमित पशु-चिकित्सा सुविधा, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवास तथा संपूर्ण प्रबंधन व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट एवं संतोषजनक पाई गईं।अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे एक आदर्श मॉडल गौशाला के रूप में वर्णित किया।यह गौशाला न केवल निर्धारित मानकों पर खरी उतरी है, बल्कि अपने सुव्यवस्थित संचालन, पारदर्शिता और समर्पित सेवा-भाव के कारण एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभर रही है।

You might also like