नए आदेशों से शिक्षकों में भारी रोष
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपखंड कार्यालय के आगे इकट्ठे होकर नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, जिलाधीश एवं चिकित्सामंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में पंचायत शिक्षकों की बिना अनुमति के जनगणना कार्य ड्यूटी हटाने का पुरजोर विरोध किया तथा पंचायत शिक्षकों को जनगणना कार्य में शामिल करने के साथ ग्रीष्मावकाश पूर्व की तरह 30 जून तक रखा जाना व संस्थाप्रधान द्वारा घोषित अवकाश वर्ष में दो पूर्ववत रखा जाना और विद्यालय समय परिवर्तन एक मार्च से 7.30 से 1.00 बजे तक किया जाए।
आर जी एच आई योजना की खामियों को जल्द से जल्द दूर करते हुए पेंशनरों व अन्य शिक्षकों को इसकी सुविधा शुरू करवानेआदि प्रमुख मांगें रखी गई। उप खण्ड अधिकारी द्वारा मांगें संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष निलेश कुमार इंदौरिया, मंत्री जगनाराम सोढा, सभाध्यक्ष पंकज पिपलवा, कोषाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश महर्षि, वरिष्ठ शिक्षक नेता मनोज कुमार सारस्वत, बनवारी लाल जांगिड़, अशोक शर्मा, राम मनोहर, बीरबल थोरी, श्रीभगवान सुथार, दीपचंद शर्मा, राजेश कौशिक, जय प्रकाश नारायण, विशाल शर्मा महेश शर्मा, शिवचंद्र भूषण, विवेक , ओम प्रकाश पुजारी, सोम प्रकाश जोशी, चेतन सिंह, विपुल राजवंशी, दिनेश चोटिया,सुभाष बाकोलिया,भूराराम शर्मा, मयंक ,पुरुषोत्तम,, विवेक कौशिक, नरेंद्र मंडार, चंद्र प्रकाश, रवि प्रकाश, पुरुषोत्तम शर्मा आदि शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।