दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । ब्लॉक में शिक्षा सुधार और नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। यह संगोष्ठी जसवंतगढ़ स्थित जगन्नाथ तापडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक के 166 राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने सरकारी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव को प्रभावी ढंग से मनाने, विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि करने, एसएमसी व एसडीएमसी में आमजन की सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्कूल संचालन में प्रधानाध्यापको की महत्वपूर्ण भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों और नवाचारों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में वाकपीठ प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सीबीईओ प्रहलाद राय, एसीबीईओ कल्याण सिंह, समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष हेमाराम, कोषाध्यक्ष जयदेव जांगिड़, सचिव ओमशंकर गर्वा, महामंत्री विजेन्द्र बाटड़, महिला मंत्री शिल्पी जैन तथा शिक्षक नेता नानूराम गोदारा, विजय सिंह, प्रकाश स्वामी सहित क्षेत्र के गणमान्य जन एवं संस्था प्रधान उपस्थित रहे।

You might also like