24 अप्रैल से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन , पोस्टर का किया विमोचन
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में स्वर्गीय सुखी देवी एवं ईसरराम खडोलिया की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कथा का शुभारंभ 24 अप्रैल 2026, सुबह 8:30 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा टांटीया शिवालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल माली सैनी समाज भवन पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ शामिल होंगी कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज के श्रीमुख से होगा, जो श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी रविवार को कार्यक्रम का विधिवत पोस्टर विमोचन नंदलाल खडोलिया , सांवरमल बाबूलाल , शंकर लाल , बनवारी लाल खडोलिया , पंकज ,कैलाश खडोलिया , बिड़दीचंद प्रजापत व परिवारजनों की उपस्थिति में किया गया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कथा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप दिया जा रहा है।