भभूता सिद्ध महाराज का विशाल भण्डारा, रंगारंग नेहड़ा एवं मेला कार्यक्रम आज
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लोक आस्था और विश्वास के प्रतीक बाबा भभूता सिद्ध महाराज किशोरपुरा का विशाल भण्डारा आयोजित होगा जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पंगत प्रसादी ग्रहण करेंगे। भव्य मेला भरेगा। दोपहर 1बजे से धुड़ाराम महासी एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग नेहड़ा कार्यक्रम पेश किया जाएगा। सोमवार की रात्रि 10 बजे से हरियाणवी कलाकार विजेन्द्र कसाना एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें श्रोताओं ने दिल खोलकर लुत्फ उठाया।