3 स्काउट्स एवं 8 गाइड्स का राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण के लिए चयन

महेंद्र खडोलिया ‌
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ अजीतगढ़ के सचिव रामावतार शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 3 स्काउट्स एवं 8 गाइड्स का राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानगढ़ से 8 गाइड्स एवं 1 स्काउट का, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टटेरा से एक स्काउट एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा से एक स्काउट का चयन किया गया है। स्काउट्स का प्रशिक्षण राज्य प्रशिक्षण केन्द्र माउंट आबू में तथा गाइड्स का प्रशिक्षण राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर में चल रहा है।

You might also like