राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े आज भारणी आएंगे।

महेंद्र खडोलिया ‌
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 21 अप्रैल सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के भारणी गांव आएंगे ।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि राज्यपाल बागड़े अपराह्न 3:45 बजे किशनगढ़ (अजमेर) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4:20 बजे भारणी हेलीपैड, श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे। हेलीपैड से वे 4:25 बजे सड़क मार्ग द्वारा नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निवास, ग्राम भारणी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 4:30 बजे वहां पहुंचकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पुत्री अर्चना एवं विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र अनुज के विवाह समारोह में भाग लेंगे। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सायं 5 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 5:05 बजे भारणी हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 5:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

You might also like