एसडीएम की कार्यशैली व अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार के विरोध अधिवक्ताओं का धरना जारी
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । उपखंड अधिकारी दीपक चंदन की कार्यशैली व साथी अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में अभिभाषक संघ सूरजगढ़ के अधिवक्ता पिछले महीने भर से धरने पर बैठे हुए हैं। सचिव अभिभाषक संघ सूरजगढ़ एडवोकेट राकेश वर्मा ने बताया कि महीने भर से सभी अधिवक्ता व मौजिज लोग अनवरत धरने पर बैठे हैं जिससे सम्पूर्ण न्यायिक प्रक्रिया बाधित हो रही है जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।