आरएएस में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राष्ट्रीय जाट महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक ने हाल ही में आर ए एस परीक्षा परिणाम में जीली गांव के रामरतन बटेसर और सुजानगढ़ की अरूणा जानू का उनके घर जाकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक ने दोनों प्रतिभाओं का साफा और दुप्पटा पहना कर अभिनंदन किया। कीलक ने अभिनंदन के पश्चात दोनों चयनित समाज की प्रतिभाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता कठोर श्रम साधना का प्रतिफल हैं। साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, बुधाराम गुलेरिया, चुन्नीलाल गोदारा, हरिसिंह जानूं, चंद्रप्रकाश जानूं, गणेशाराम बटेसर, खींवाराम बटेसर, गिरधारी राम बटेसर, प्रेमाराम बटेसर, सरपंच हरदेवाराम बांगड़ा, पंचायत समिति सदस्य प्रेम सिंह भाटी, पीसीसी सचिव पप्पू राम इशरवा, हीर सिंह बिदावत, श्रीकिशन बटेसर, रामनिवास बटेसर, रामस्वरूप बटेसर, बजरंग बटेसर, शिवराज, जगदीश बटेसर आदि उपस्थित रहे। जीली के रामरतन का आरएएस में 87 वीं रेंक और सुजानगढ़ की अरूणा जानू की 334 वीं रेंक पर चयन हुआ हैं।

You might also like