चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने कि संस्था प्रधानों के साथ बैठक
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड में मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय स्कूलों व निजी स्कूलों में संस्थान प्रधानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी 24 अप्रैल को होने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान मे सहयोग करने का आह्वान किया गया है। महाअभियान को लेकर आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह खेतड़ी ब्लाक में पंहुचे, जहां उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मेहाड़ा स्थित देवनारायण राजकीय आवासीय विद्यालय, खेतड़ीनगर की केंद्रीय विद्यालय व सोफिया स्कूल का दौरा कर संस्था प्रधानों के साथ बैठक की। डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं को होने वाली कैंसर की बिमारी से बचाने के लिए इस अभियान का शुभारंभ किया गया है, किसी प्रकार के रोग से बचाने के लिए सबसे पहले टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने संस्था प्रधानों व आमजन से अपील करते हुए एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान मे सहयोग की उम्मीद की है। इस अभियान के तहत खेतड़ी ब्लाक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उपजिला अस्पताल पर वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, डॉ महेंद्र सैनी, डॉ संजय भारद्वाज, डॉ मानवेंद्र सिंह, देवनारायण बालिका आवासीय स्कूल प्रधानाचार्य विधा रोहिताश आदि मौजूद थे।