दूसरे दिन धरना हुआ समाप्त
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । तीन सूत्री मांगो को लेकर के जलदाय विभाग कार्यालय के सामने चल रहा कामरेड जगदीश नाथ का धरना दूसरे दिन मंगलवार को समाप्त हो गया। सहायक अभियंता सुनील कुमार धरने पर पहुंचे और वहां पर ज्ञापन सौंपने पर तीनों मांगों पर कार्य चालू करने की बात पर सहमति बनी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। तीन सूत्री मांगों में पाईप लाईन लीकेज ठीक करवाने, तोड़ी गई सड़कों को दुरूस्त करवाने तथा पेयजल किल्लत की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर धरना दिया गया। जगदीश नाथ ने बताया कि मांगों पर कार्य चालू कर दिया गया है। धरने पर गिरधारी खीचड़, संजय नाथ, अमित पांडिया, जितेंद्र भार्गव, राजकुमार जाखड़, कमल कुमार प्रजापत, कमल गुर्जर आदि लोगों ने शिरकत की।