मारपीट का मामला दर्ज

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ पुलिस थाने में गत सायं बाल साध्वी हेमलता बाई के भाई बाबूलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर दादू द्वार आश्रम में बाबा हरजीत सिंह अपने साथ पंजाब पुलिस के तीन हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों के साथ आश्रम पहुंचे। आरोप है कि बाबा हेमलता बाईराम को कमरे में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। मारपीट से रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि आश्रम में सेवा कर रही एक बालिका जब पानी देने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई तथा उसके कपड़े फाड़ दिए गए। वहीं इस संबंध में दूसरी ओर बाबा हरजीतसिंह ने भी पहले दिन मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामले दर्ज कर जांच एएसआई हेमराज को सुपुर्द की।

You might also like