अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना नंबरी बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

निसं 

खेतड़ी (नवयत्न ) । पुलिस ने बुधवार को अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस चौकी निजामपुर थाना खेतडी के सामने आम सडक मेहाडा -खेतडी पर नाकाबंदी शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबरी ट्रेक्टर ट्रोली के बजरी से भरा हुआ आया, जिसके चालक को रोकने का ईशारा देकर रूकवाया। इस दौरान जब ड्राइवर से नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रणवीर सिंह निवासी ढाणी सोलंकी तन मेहाडा जाटूवास होना बताया। ड्राइवर रणवीर सिंह को ट्रेक्टर ट्रोली मे भरी बजरी के संबंध में रॉयल्टी व अनुज्ञा पत्र के बारे में पुछताछ की तो कुछ नही होना बताया। जिस पर पुलिस ने अवैध खनन कर चोरी कर ले जाने पर बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। खेतड़ी के खनन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन होने को लेकर ग्रामीणों की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एचसी महेश कुमार, कांस्टेबल मंजीत आदि शामिल थे।

You might also like