क्रय विक्रय सहकारी समिति में किसानों के अनाज से भरे वाहन सड़कों पर खड़े

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के किसानों ने क्रय विक्रय सहकारी समिति व ठेकेदार पर मनमानी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि तारानगर में अन्नदाता के साथ घोर अन्याय हो रहा है। मंडी में किसानों के चने की तुलवाई के नाम पर पैसा लेते है जो किसान पैसा नहीं देता है उनके अनाज से भरे वाहन कई दिनों तक लाइनो में खड़े रहते है। किसानों का कहना है कि सारा काम सोसायटी का होता है जो ठेकेदार कर रहा है ठेकेदार ने दलाल छोड़ रखें है जो किसानों से पैसे मांगते है बिना पैसे के तुलवाई नहीं होती है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है मंडी में निजी दुकानों में सरकारी बारदाने में अनाज की पैकिंग होती है। मंगलवार रात्रि को किसानों ने राहुल ट्रेडिंग कंपनी के नाम की निजी दुकान में पलदारों को सरकारी बारदाने में चना पैक कर रहे किसानों ने रंगे हाथों पकड़ा एवं किसानों द्वारा विरोध करने उक्त लोगों ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया एवं गाड़ी लेकर भाग गया जिसका पीछा करते हुए मंडी के बाहर कुछ दुरी पर गाड़ी को रुकवा लिया, गाड़ी को ख़डी करवा ली। किसानों ने ये भी आरोप लगाया है कि जो किसान पैसा देते है उनके अनाज की तुलवाई ये लोग देर रात तक करते है। किसानों ने कहा हमारे साथ अत्याचार हो रहा प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है जो बेहद शर्म की बात है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे ही होता रहा तो हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

You might also like