राजकीय विद्यालय में विश्व अर्थ दिवस मनाया

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तहसील के ग्राम तोगावास स्थित शहीद सुखदेव सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व अर्थ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप सांखला ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए, जैसे पेड़ लगाना, जल संरक्षण करना और प्रदूषण को कम करना।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें उप प्राचार्य अनुसुईया शर्मा, व्याख्याता घड़सी राम सुथार, मांगी लाल गौड़, सरोज बाला शर्मा, गायत्री महला, सुरेश कुमार खत्री तथा राज कमल सहारण शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में दी जानकारी
तारानगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण तारानगर के निर्देशानुसरा ग्राम पंचायत तोगावास में शहीद सुखदेव सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में पीएलवी राकेश कल्ला ने बच्चो को बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चो को बताया । स्कूल के प्रधानाचार्य राम प्रताप सांखला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने भी बच्चो को बाल विवाह से होने वाले नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनुसुईया शर्मा, व्याख्याता घड़सी राम सुथार, मांगी लाल गौड़, सरोज बाला शर्मा, गायत्री महला, सुरेश कुमार खत्री तथा राज कमल सहारण आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

You might also like