17 वर्षीय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाछड़सर स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पिछले चार दिनों से चल रहे 17 वर्षीय 69वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर चयन समिति द्वारा चयनित 16 खिलाड़ियों को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास ने तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा आगामी प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटने की शुभकामनाएं दीं। दलाधिपति राजेंद्र कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को अपना स्वाभाविक एवं नैसर्गिक खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया।
चयनित टीम 26 अप्रैल से 1 मई तक महबूबनगर (तेलंगाना) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर सीबीईओ संदीप व्यास, प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सहू, भामाशाह सत्यनारायण सारण (जर्सी भेंटकर्ता), क्रिकेट प्रेमी सिराज मोहम्मद एवं समस्त स्टाफ ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम के साथ आठ सदस्यीय अधिकारियों का दल भी रवाना हुआ, जिसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) रामुराम बुंदेला, उप प्राचार्य पवन कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रताप जाखड़, सादुल स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सुरेंद्र पुरोहित, विनय कुलहरि एवं सुमित कुमार वर्मा शामिल हैं। **चयनित खिलाड़ियों की सूची भव्य चौधरी (कप्तान), खुश भादू, पवित्र जांगिड़, हर्ष अरोरा, हेमंत फेनीन, रुद्राक्ष शर्मा, राधे स्वामी, आयुष रामावत, रॉबिन, आर्यन बघेल, नितिन, रितेश गुर्जर, गुरमन सिंह, रोनित, आशुतोष कुमार प्रजापति, शरद सुथार। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like