कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर किसान करवा रहे चने की फसल तुलाई

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसने की रौनक देखने को मिल रही है। इस बार क्षेत्र में सरसों और चने की अच्छी उपज हुई है। सरकार की ओर से कृषि उपज मंडी में सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दी गई है। वही चने के भाव समर्थन मूल्य पर ज्यादा मिलने के कारण किसान चने की फसल लेकर आ रहे हैं और समर्थन मूल्य पर बेच रहे हैं। इसी प्रकार सरसों के भाव बाजार में ज्यादा है तो वही समर्थन मूल्य पर कम है, इसलिए किसान सरसों को बाजारों में बेच रहे हैं। जिसके चलते समर्थन मूल्य पर एक किसान ने भी सरसों की तुलाई अब तक नहीं करवाई है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के सेल्समैन कुलदीप व मेहला ट्रेडिंग कंपनी के ठेकेदार रफीक खान ने बताया कि सरसों के बाजार भाव ज्यादा है इसलिए किसान सरसों के उपज समर्थन मूल्य पर नहीं बेच रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि चने की तूलाई के लिए अब तक कुल 850 रजिस्ट्रेशन हुए हैं और अभी भी रजिस्ट्रेशन जारी है। उन्होंने कहा कि 470 टोकन अब तक जारी कर दिए गए हैं जिनमें से 142 किसानों ने अपने चने की उपज की तुलवाई करवा दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 50 टोकन राजाफेड द्वारा जारी किए जा रहे हैं। जो किसान यहां पर अपने चने की फसल लेकर आ रहा है तुरंत उसके फसल की तूलाई की जा रही है। वहीं किसानों ने बताया कि बाजार में चने के भाव 5000 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल तक है और समर्थन मूल्य पर 5875 रुपए प्रति क्विंटल है इसलिए समर्थन मूल्य पर अच्छे भाव मिल रहे हैं। वहीं किसानों ने कहा कि सरसों के समर्थन मूल्य प्रभाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल है वहीं बाजारों में सरसों 6500 रुपये तक खरीद की जा रही है इसलिए समर्थन मूल्य पर की फसल को नहीं बेच रहे हैं। कोई किसानों ने बताया कि वह आराम से आकर अपनी चने की फसल को यहां पर बेच रहे हैं और ठेकेदार द्वारा तुरंत फसल की खरीद की जा रही है।

You might also like