मंत्रोच्चार के साथ मुर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

नवरतन वर्मा

रतनगढ़ (नवयत्न ) । विश्वकर्मा सुथार सेवा समिति की ओर से तहसील के ग्राम कांगड़ में दादो जी महाराज की बगीची में श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संत दयानाथ महाराज के सानिध्य में व पंडित मांगीलाल उपाध्याय छोटड़िया मंत्रोंचार के साथ मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। व मुख्य यजमान भंवरलाल धामू व श्रीमती सावित्री देवी थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राके जांगिड़, तारानगर,ट वशिष्ठ अतिथि चिरंजीलाल जांगिड़ सीकर , सुखाराम जांगिड़, शंकर लाल सुथार नोखा, ओमप्रकाश तहसीलदार , लक्ष्मण रामजी सारण, बजरंग लाल धामू सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंचिय संचालन बजरंग लाल धामू व भागीरथ मायल छापर ने संयुक्त रूप से किया ।

You might also like