पेयजल सप्लाई सुचारू करने की मांग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । नहरबंदी के बीच पेयजल सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू करने की मांग को लेकर भाजपा नेता व एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप के नेतृत्व में एक ज्ञापन जलदाय विभाग के अधिशषी अभियंता कैलाश माली को सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपते वक्त बाबूलाल कुलदीप ने बताया कि नहरबंदी के बीच रतनगढ़ व चूरू में तीन दिनों का रोटेशन बनाया गया है, जबकि सुजानगढ़ में 10-15 दिनों से पानी दिया जा रहा है। इसलिए इस अव्यवस्था को दूर कर पानी की सुचारू व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते वक्त भाजपा नेता पंकज घासोलिया, सम्पत पथानिया, वीरेंद्र गहलोत आदि मौजूद रहे।

You might also like