1 लाख रूपयों से भरा थैला पार
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयतन) । स्थानीय पुलिस को विश्वनाथ बगड़िया पुत्र नागरमल बगड़िया निवासी बगड़िया मंदिर के पास, सुजानगढ ने रिपोर्ट देकर एक लाख रू. चोरी हो जाने की जानकारी दी है। विश्वनाथ ने पुलिस को बताया है कि 24 अप्रेल को साढ़े 11 बजे मैंने पंजाब नेशनल बैंक शाखा सब्जी मंडी शाखा से 1 लाख रूपए निकाले और चैकबुक, रूपए थेले में डाल लिए। उसके बाद मैं मुरली होटल पर सामान लेने के लिए रूका, काउंटर पर मैंने थेला रखा। लेकिन कोई अज्ञात लड़का थैला रूपयों सहित चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।