एक शाम आशा भोंसले के नाम स्वरांजलि आयोजित
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। सीने जगत की महान पार्श्वगायिका “स्व. आशा भोंसले” की याद में केशव आदर्श विद्यामंदिर सभागार में सांस्कृतिक संध्या “स्वरांजलि” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रूक्मणी सेक्सरिया थी। अध्यक्षता पूर्व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालूराम माहला ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजबाला ढाका, एडवोकेट सुरेंद्रसिंह डाबड़ी,डॉ. बंसीलाल भूरिया, डॉ. रमेश कुमावत,शिवलाल कुमावत आदि थे।
अतिथियों और कलाकारों द्वारा स्व. आशा भोंसले की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राजेंद्र सिंह भाटी ने संस्कार भारती के उद्देश्यों और क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला रवींद्र शेखावत ने जब चली ठंडी हवा संतोष कुमार ने मेरा दिल प्यार का दीवाना कौशल कुमारी ने पर्दे में रहने दो कैलाश सूर्या ने प्यार करने वाले जीते हैं शान से अनिल चंदेलिया ने चुरा लिया है तुम ने जो दिल को मनोज शर्मा ने आइए हुजूर आनंद कुमार ने तोरा मन दर्पन कहलाए अनु कंवर ने ये रातें ये मौसम ज्योति शर्मा ने ये गोटेदार लहंगा कपिल सोनी ने तुम्हारी नजरों से हमने देखा दिव्यम सेन ने इन आंखों की मस्ती में आदि गायन प्रस्तुतियों से समा बांधा। शारीरिक शिक्षक सुनीता बेनीवाल ने झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर आकाश नेहरा, प्रेम प्रकाश सैनी,रितेश कुमार, दक्ष कुमार,शौर्य कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र सिंह शेखावत सूरजगढ़ ने किया।