हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने दो राजकीय विद्यालयों में की अलमारी भेंट
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की समाजसेवी संस्था हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने ग्रामीण अंचल के बरजांगसर और हंसासर के राजकीय विद्यालयों में एक – एक अलमारी भेंट की । समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सीताराम शर्मा ने अपने पुत्र गौरव दाधीच के जन्मदिन और बेटी दामाद नीतू दाधीच हिमांशु शर्मा की शादी के उपलक्ष्य में उक्त अलमारियां भेंट की तथा दोनों स्कूलों के बच्चों को चॉकलेट वितरित की। इस मौके पर मंचस्थ अतिथि युवा समाजसेवी और गो सेवक जेठाराम ढाका ने विद्यालय विकास में एक लाख रुपए देने की घोषणा की । दानाराम ढाका ने विद्यालय के लिए इलेक्ट्रिक बेल, बीरबल सांसी ने स्पीकर सेट, राकेश ढाका ने पीटी ड्रम और रामलाल जाट ने भी आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की । कार्यक्रम में गौरव दाधीच, भामाशाह प्रेरक शिक्षक राकेश गहलोत, केसरलाल ढाका आदि मंचस्थ अतिथि थे । संस्था प्रधान सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया । इसी क्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हंसासर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान नीतू कुमारी ने की । मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा , विशिष्ट गौरव दाधीच, शिक्षक राकेश गहलोत और हरिप्रसाद सैन का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर शिक्षक बबीता, आनंदी सैन, सुभाष ढाका, अंजू कुमारी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। संचालन शिक्षक रवीन्द्र बुरड़क ने किया।