किसानों ने दिए 50 क्विंटल गेंहु
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)9 मई। शहर में जहां एक ओर कोरोना महामारी को लेकर जरूरतमंद लोगों की सेवाभावी लोग लगातार सेवा कर रहें है। इसी क्रम में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देराजसर व ग्राम पंचायत लूंछ के किसानों द्वारा 50 क्विंटल गेंहु जरूरतमंद परिवार के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की प्रेरणा से दिए व विधानसभा क्षेत्र के किसान आगे भी इस तरह की सेवाओं के प्रयास जारी रखेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेश गोदारा, हनुमान मेघवाल, नानूराम बिरड़ा, लालाराम मेघवाल, देवाराम, केशरदेव सहित कई किसान भाई उपस्थित थे।