एग्रीबायोटेक में सीटू यूनियन की आम सभा की अध्यक्षता में सौंपा 14सूत्री मांगपत्र

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । सीकर जिला स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एंप्लाइज एंड लेबर यूनियन सीटू शाखा अजीतगढ़ द्वारा एक आम सभा एग्री बायोटेक फैक्ट्री में गेट नंबर एक पर आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो मजदूर साथियों ने भाग लिया ।इस मीटिंग की अध्यक्षता सीटू यूनियन के अध्यक्ष का.सुभाष गुर्जर द्वारा की गई। मीटिंग में कार्यवाहक सचिव कमल कुमावत ने 2026 /27 के 14 सूत्रीय मांग पत्र को सभी मजदूर साथियों के समक्ष रखा। सीटू यूनियन के संगठन मंत्री मुकेश कुमार रेगर ने सभी साथियों को मांग पत्र पढ़ कर सुनाया एवं सभी साथियों ने हाथ खड़ा करके मांग पत्र पर सहमति जताई। आज फैक्ट्री में हमारी यूनियन के बारे में जो अफवाहें और दुष्प्रचार किया जा रहा है उसे पर अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने सभी साथियों को विस्तार पूर्वक बताया अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि हमारी यूनियन सीटू राज्य कमेटी द्वारा गठित है उन्होंने इस संदर्भ में दिनांक 16/05/2023 को श्रम मंत्री महोदय की अध्यक्षता में राजस्थान श्रम सलाहकार मंडल की एक मीटिंग अंतर यूनियन विवाद के बारे में की गई जिसमें साफ-साफ लिखा गया की केंद्रीय श्रम संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा मान्य कार्यकारणी को ही मान्य समझ जाएगा। आज सभी साथियों ने मिलकर कंपनी प्रबंधक के नाम से HR मैनेजर को 14 सूत्रीय मांग पत्र दिया । मांगे निम्न 1, सभी मजदूरों के वेतन में 20प्रतिशत की वर्दी की जाए, 2,जूते ड्रेस स्वेटर, दिए जाए 3,सी एल एंड पिल साप्ताहिक अवकाश की छुटिया बढ़ाई जाए, 4, कंपनीमें एंबुलेंस की एवं कम्पाउन्ड की व्यवस्था हो, और भी मजदूरों की मांगे है इस मीटिंग में सीटू के कई मजदूर साथीयो एवं कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कैलाश यादव लोकेश कुमार, रामनिवास गुर्जर, भोमराज, सायर सिंह राजेंद्र रैगर, नरेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, अरविंद सिंह आशाराम गुर्जर शंकर मीणा, संदीप जांगिड़, शिंभू दयाल, करण सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार आशुतोष दहिया, महेंद्र कुमार, हनुमान गुर्जर, विक्रम योगी, सागर कुमावत, संतोष प्रजापत, रामसिंह शेखावत, मनोज सिंह, घनश्याम रैगर, भवानी सिंह,आदि सैकड़ों साथियोंने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

You might also like