पीसीपी ऑन एयर वेब लॉचिंग

सीकर,(जी एल सैनी)9 मई। कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन एजुकेशन में अग्रणी साबित हो रही सीकर शहर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी ने विगत दिनों माइक्रोसॉफ्ट से अनुबंध के तहत् पहली बार इंटरऐक्टिव लाइव ऑनलाइन क्लासेज की शुरूआत की। अब पीसीपी ने अमेजॉन के साथ अनुबंध के तहत् पीसीपी ऑन एयर वेब लाँचिंग की है।

पीसीपी निदेशक डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, एकेडमिक हैड दिनेश दाधीच एवं एकेडमिक हैड डा. राकेश रुहेला ने एक सामान्य समारोह में पीसीपी ऑन एयर वेब लाँचिंग की।

इसके तहत् देश-विदेश के किसी भी क्षेत्र में मौजूद विद्यार्थी इंटरऐक्टिव लाइव क्लासेज में ऑफलाइन कैम्पस क्लासेज की तरह पढ़ाई करने के बाद किसी टॉपिक के कम समझ में आने पर या सप्ताह-दो सप्ताह बाद पुन: रिवीजन करने के लिए ऑनलाइन क्लासेज ले सकता है।

पीसीपी निदेशक डा. पीयूष सुण्डा के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए ऑनलाइन एजुकेशन में प्रिंस एजुहब नित्य-प्रति नये-नये कदम उठा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि शीघ्र ही हम प्रिंस एजुकेशन हब से जुड़े सभी विद्यार्थियों को आधुनिकतम ऑनलाइन एजुकेशन के सभी माध्यम उपलब्ध करवा देंगे।

You might also like