डस्टबिन नहीं मिलने पर काटे दुकानदारों के चालान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गिरधारी लाल पारीक के निर्देशानुसार बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार खुले में कचरे डालने और दुकान पर डस्टबिन ना रखने हेतु 4700 रुपए के चालान किए गए। कार्यवाही के अंतर्गत गठित टीम मंे आर आई मुन्नालाल मीणा, एस आई ओमप्रकाश स्वामी, एस बी एम अभियंता भूपेन्द्र सिंह, समस्त जमादार शामिल रहे। टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि खुले में कचरा ना फैलाए और अपनी दुकान पर डस्टबिन रखें, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे।